join this revolutionary repository....make python work with हिंदी वातावरण
- चलिए करते है python हिंदी में । जैसा कि हम जानते है पाइथान एक high level programing language है, यानी वो ज़्यादा सरल है हमारे याने इंसानो के लिए परंतु उतनी ही कठिन है कम्प्यूटर के लिए । हम पाइथान को interpreted लैंग्विज भी कहते है क्योंकि पाइथान कोड पूरा एक साथ मशीन कोड (कम्प्यूटर को समझ आने वाली भाषा) में परिवर्तित नहीं होता बल्कि लाईन दर लाईन होता है , एसे में पाइथान एक अच्छी ग़लतियाँ पकड़ने वाली भाषा बन जाती है क्योंकि जैसे ही इंटर्प्रेटर को कोई ग़लती पकड़ में आती है वो तुरंत बता देता है और आगे जबतक अपना परिवर्तन का काम शुरू नहीं करता जबतक उस ग़लती को न सुधारा जाए । यह तरीक़ा पाइथान को बाक़ी लैंग्विजेज़ (ख़ासकर कम्पाइल्ड लैंग्विजेज़ ) से अलग बनाता है जिनमे कम्पाइलर पहले पूरा कोड पढ़ता है फिर ग़लतियाँ बताता है , एस्से ग़लतियाँ पकड़ने और उन्हें सुधारने में काफ़ी वक़्त और दिमाग़ लगता है । c++,c,java जैसी लैंग्विजेज़ के मुक़ाबले पाइथान काफ़ी आसान भाषा है । वैसे भी इस भाषा का नाम मशूर टीवी सीरीयल मांटी पाइथान के फ़्लाइइंग सर्कस के ऊपर रखा गया है ।
आइए शुरू करते है एक अदहभूत सफ़र पाइथान का वो भी हिंदी में क्योंकि आपको पाइथान सीखने के लिए कोई मोटी किताब पढ़ने की ज़रूरत नहीं ही वो भी एसी भाषा में जो आपकी मात्रभाषा नहीं है ।