कश्मीरी पंडितों का दर्द बयां किया : बता दें कि 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) एक सच्ची कहानी है, जो कश्मीरी पंडित समुदाय के नरसंहार को बयां करती है। यह कश्मीरी पंडितों के दर्द, पीड़ा, संघर्ष और आघात का दिल दहला देने वाला नरेटिव है और लोकतंत्र, धर्म, राजनीति और मानवता के बारे में आंखें खोलने वाले तथ्यों पर सवाल उठाता है। फिल्म में 1990 के कश्मीरी पड़ितों की हालात को दिखाया गया है। विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी "द कश्मीर फाइल्स " में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार काम कर रहे हैं।🙏🏻 #thekashmirfiles #1990s #hindu #pandit

